मौसम: झारखंड में अप्रैल में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रांची का तापमान 40.1 डिग्री पार कर गया। जबकि, मेदिनीनगर में पारा 43.3 डिग्री तक पहुंच गया। जमशेदपुर और बोकारो में भी तापमान 42 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने 21 और 22 अप्रैल के लिए रांची, बोकारो और धनबाद समेत कई इलाकों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, कल सिमडेगा और खूंटी में हल्की बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली है।






























