बिहार की सत्ता के फेस बने सम्राट चौधरी

0
16

बिहार: नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर सम्राट चौधरी की घोषणा हो गई है। बीजेपी के विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। सम्राट चौधरी बुधवार को 11 बजे दिन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सीएम फेस घोषित होने के बाद सम्राट चौधरी ने केंद्रीय नेतृत्व को हृदय से आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की। उन्होंने औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंपा। बताया जा रहा है कि यह फैसला राजनीति की बदलती परिस्थितियों के कारण लिया गया है। राज्यपाल ने उनसे कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है। नई सरकार के गठन तक वे जिम्मेदारी संभालेंगे।

जनता में बढ़ती उत्सुकता

वहीं, नीतीश के इस्तीफे के बाद, सम्राट चौधरी के नाम की घोषणा के बाद आम जनता में भी उत्सुकता खत्म हो गई है। अगली सरकार के मुखिया सम्राट चौधरी ही होंगे। दूसरी ओर राजनीतिक कार्यकर्ता में नाम घोषणा के बाद सक्रिय हैं। सोशल मीडिया पर हो रही तरह-तरह की अटकलबाजी पर विराम लग गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here