रांची के नामकुम में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस की जांच जारी

0
19

रांची: रांची जिले के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित मौलाना आजाद कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान तबरेज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, परिवार वालों ने युवक को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया। इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि तबरेज हर वक्त नशे में रहता था। ऐसे में, आशंका जताई जा रही है कि नशे में धुत्त होने के कारण उसने खौफनाक कदम उठा लिया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। सूचना पाकर पुलिस मौलाना आजाद कॉलोनी पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है।

युवक ने आत्महत्या क्यों की है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here