झारखंड: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने खाद्य सुरक्षा सेवा के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है।
परीक्षा का अंतिम रिजल्ट JPSC की आधिकारिक वेबसाइट http://www.jpsc.gov.in पर उपलब्ध है, जहां अभ्यर्थी अपना परिणाम देख सकते हैं। PDF डाउनलोड कर अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि परिणाम में किसी प्रकार की त्रुटि या टंकण संबंधी गलती पाई जाती है, तो उसे सुधारने का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा।






























