मां कामाख्या के चरणों में हेमंत सोरेन, सुख-शांति की प्रार्थना

0
123

असम: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम स्थित पवित्र कामाख्या मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य और देशवासियों के लिए सुख, समृद्धि, शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने मां कामाख्या से सभी के उत्तम स्वास्थ्य और उन्नति का आशीर्वाद मांगा।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि असम की वीर और क्रांतिकारी भूमि पर लोगों से मिले स्नेह और आशीर्वाद से वे अभिभूत हैं। उन्होंने इसे अपनी ताकत बताते हुए कहा कि यह विश्वास ही आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

हेमंत सोरेन ने अपने पारंपरिक “तीर-धनुष” के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि उनकी पार्टी शोषित, वंचित और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। उन्होंने अंत में मां कामाख्या से सभी के कल्याण और कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here