झारखंड: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित कक्षा 8वीं, 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जल्द जारी किया जाएगा। इस वर्ष परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परिणाम अप्रैल के अंत या मई 2026 की शुरुआत तक घोषित किया जा सकता है।
इस वर्ष JAC बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी से मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं, जिसमें राज्य भर के बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद अब कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य अंतिम चरण में है।
ऑनलाइन चेक कर सकेंगे रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन माध्यम से आसानी से चेक कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करना होगा।
रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://jacresults.com खोलें JAC 10th/12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें, अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें, Submit बटन पर क्लिक करे स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
रिजल्ट डाउनलोड कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी होते ही डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा, जिससे छात्रों को आसानी से परिणाम देखने में सुविधा होगी। ऐसे में, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित पेज को समय-समय पर विजिट करते रहें। छात्रों को यह भी सलाह है कि रिजल्ट देखने के बाद उसकी एक कॉपी सुरक्षित रखें, ताकि, आगे की प्रक्रिया जैसे एडमिशन आदि में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
































