रांची: रांची के धुर्वा डैम से एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक युवक का नाम सयम अंसारी है और वह पलामू जिला का रहने वाला था। वर्तमान में मृतक युवक रांची के लेक रोड में किराए के घर में रह रहा था।
सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने धुर्वा डैम में तैरता हुआ शव को देखने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और युवक के शव को बाहर निकाला गया। फिलहाल, इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।
































