रांची: रांची के रातु इलाके में दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। यह मामला पंडरा गांव का है, जहां दो लोग तलाब में नहाने गए थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ। बताया जाता है कि ये लोग नहाने के क्रम में तलाब में तैर रहे थे।
उसी दौरान, ये लोग तलाब में डूब गए और उनकी मौत हो गई। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। उसके बाद, स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला. शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया।
































