रांची के सिलाई में चलती बॉक्साइट ट्रक में लगी आग

0
61

रांची: रांची के सिल्ली इलाके में बॉक्साइट लदे ट्रक में भीषण आग लग गई। बताया जाता है कि बॉक्साइट लदा ट्रक लोहरदगा से हिंडालको जा रहा था। जैसे ही ट्रक नवाडीह के पास पहुंचा, उसमें अचानक आग लग गई।

ट्रक ड्राइवर व खलासी ने सूझबूझ दिखाई और ट्रक को किनारे खड़ा कर दिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here