श्रम कानून के विरोध में रांची में ‘काला दिवस’, मजदूरों का प्रदर्शन

0
16

रांची: रांची में बुधवार को संयुक्त ट्रेड यूनियन मंच, झारखंड के आह्वान पर मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताओं के खिलाफ “काला दिवस” कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम 5 बजे अल्बर्ट एक्का चौक पर बड़ी संख्या में मजदूरों, कर्मचारियों और ट्रेड यूनियन कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने काले बैज और काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया और नारेबाजी के माध्यम से श्रम संहिताओं को वापस लेने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि ये कानून श्रमिकों के अधिकारों को कमजोर करते हैं और कार्य समय बढ़ाने, हड़ताल व यूनियन बनाने के अधिकार को सीमित करने का प्रयास करते हैं।

नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा दे रही है और श्रमिकों व किसानों की अनदेखी कर रही है। साथ ही, बिजली संशोधन विधेयक, बीज विधेयक और मनरेगा में कटौती पर भी चिंता जताई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉमरेड शुभेंदु सेन ने की। रांची में आयोजित इस प्रदर्शन में भविष्य में बड़े आंदोलन और हड़ताल की चेतावनी भी दी गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here