रातू थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा से महिला सिपाही की मौत

0
21

रांची: रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित फुटकल टोली राइस मिल के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में महिला सिपाही रंजिता एक्का की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब वह झारखंड हाईकोर्ट में अपनी ड्यूटी के लिए जा रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रातू थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी के अनुसार, हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लापरवाह ड्राइविंग पर सवाल खड़ा करता है। मामले की जांच रातू थाना, रांची पुलिस द्वारा की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here