BJP झारखंड ने जारी की नई कार्य समिति की नई टीम की लिस्ट

0
22

झारखंड: भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश ने नई प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने 28 मार्च 2026 को इस सूची को मंजूरी दी।

नई सूची के अनुसार, 9 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनमें राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, भानु प्रताप शाही और गीता कोड़ा प्रमुख नाम हैं।

प्रदेश महामंत्री के तौर पर गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी और मनोज सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। संगठन को मजबूत करने के लिए इन पदों को अहम माना जा रहा है।

इसके अलावा, 9 प्रदेश मंत्रियों की भी घोषणा की गई है। इनमें दिलीप वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, सुनीता सिंह और मनीर उरांव जैसे नाम शामिल हैं। अन्य पदों पर दीपक बांका को प्रदेश कोषाध्यक्ष, हेमंत दास को प्रदेश कार्यालय मंत्री और सूरज गुप्ता को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here