रांची में कल्पना सोरेन ने किया ट्रेड फेयर का भव्य उद्घाटन

0
12

रांची: रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित 17वीं इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का शुभारंभ भव्य समारोह के साथ हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कल्पना सोरेन शामिल हुई।

इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन ने दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया और विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने देश-विदेश से आए व्यापारियों और शिल्पकारों द्वारा प्रदर्शित उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय उद्यमियों, कारीगरों और छोटे व्यापारियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि ट्रेड फेयर न केवल व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देता है, बल्कि, सांस्कृतिक आदान-प्रदान का भी माध्यम बनता है। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है और रोजगार के नए अवसर सृजित होते हैं।

मेले में विभिन्न राज्यों के साथ-साथ कई देशों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां हस्तशिल्प, हैंडलूम, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, फूड प्रोडक्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और लाइफस्टाइल से जुड़े उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

उद्घाटन समारोह में कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, व्यापारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यह ट्रेड फेयर आने वाले दिनों में रांचीवासियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना रहेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here