बिरसा जू में भैंस का मीट सप्लाई का टेंडर रद्द

0
16

रांची: बिरसा मुंडा चिड़ियाघर में मांसाहारी जानवरों के लिए भैंस के मांस की आपूर्ति से संबंधित टेंडर रद्द कर दिया गया। इसकी वजह 2026-27 में आपूर्ति के लिए निकाले गये टेंडर में सिर्फ दो ही लोगों का शामिल होना है।

बिरसा मुंडा चिड़ियाघर में मांसाहारी जानवरों के लिए भैंस के मांस की आपूर्ति के लिए टेंडर निकाला गया था। इसमें प्रति दिन 118.75 किलोग्राम बगैर हड्डी वाले और 30 किलोग्राम हड्डी वाले भैंस के मांस की जरूरत बतायी गयी थी। टेंडर डालने की निर्धारित तिथि तक सिर्फ दो ही लोगों ने टेंडर डाला इसलिए उसे रद्द कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि 2025-26 के लिए निकाले गये टेंडर में भी दो ही लोगों ने हिस्सा लिया था इसलिए 2025-26 में आपूर्ति के लिए निकाले गये टेंडर को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद, चिड़ियाघर में पहले से मांस की आपूर्ति कर रहे व्यक्ति को आपूर्ति का काम दे दिया। 2025-26 में खालिद रजा नाम के व्यक्ति को भैंस के मांस की आपूर्ति का काम दिया गया था। फिलहाल, वह आजादबस्ती प्रतिबंधित मांसकांड में फरार है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here