BPSC APO के 300 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू

0
17

बिहार: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट प्रोसिक्यूशन ऑफिसर (APO) के 300 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की आज अंतिम तिथि है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 फरवरी 2026 से शुरू हुए थे और आज, 20 मार्च 2026 आवेदन की अंतिम तिथि है। इच्छुक अभ्यर्थी आज ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS या मोबाइल वॉलेट के माध्यम से किया जा सकता है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखी गई है।

अधिकतम आयु सीमा सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए 37 वर्ष, सामान्य महिला एवं BC/EBC वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 40 वर्ष तथा SC/ST वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।

उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट http://www.bpsc.bih.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन से पहले पूरी अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here