झारखंड: झारखंड विधानसभा में जेलों में मोबाइल नेटवर्क पर रोक लगाने को लेकर 4G/5G जैमर लगाने का मामला उठा। जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर ने सदन में कहा कि पिछले सत्र में वित्त मंत्री ने बताया था कि जेलों में 4G/5G नेटवर्क को रोकने के लिए जैमर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से इस दिशा में हुई प्रगति की जानकारी मांगी।
इस पर जवाब देते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने कहा कि जल्द ही राज्य की जेलों में 4G नेटवर्क को रोकने के लिए जैमर लगाए जाएंगे, ताकि जेल के अंदर मोबाइल नेटवर्क के दुरुपयोग को रोका जा सके।































