रांची: रांची में अपराध नियंत्रण और रात्रि गश्ती को पुख्ता करने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) ने बीती रात अचानक सड़कों पर उतरकर औचक निरीक्षण किया। रात करीब 2 बजे किए गए इस ‘सरप्राइज चेक’ के दौरान पीसीआर-02 (PCR-02) के अधिकारी अपनी ड्यूटी में लापरवाह पाए गए। अनुशासनहीनता और काम में ढिलाई को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से संबंधित पदाधिकारी को निलंबित (Suspend) कर दिया है।
इसके साथ ही, जिला के सभी पीसीआर और हाईवे पेट्रोलिंग टीम को सख्त हिदायत दी गई है कि रात में गश्त के दौरान पूरी तरह सजग और सतर्क रहें, वरना कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।


































