झारखंड: झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दौरान, सदन में राज्य में एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमत और किल्लत को लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिला। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष के विधायक अपने स्थान पर खड़े हो गए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
इस दौरान, उन्होंने गैस की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की। सत्ता पक्ष के विधायक प्रदीप यादव ने हाथों में अखबार लहराते हुए कहा कि राज्य में लोग गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस की किल्लत के कारण कई स्कूलों में मध्यान्ह भोजन तक प्रभावित हो रहा है।

































