Epstein Files पर राहुल गांधी ने किया PM पर बड़ा हमला

0
129

राजनीति: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज सोमवार को एक बार फिर पीएम मोदी पर करारा हमला किया। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा, मोदी जी, आप शर्म की बात करते हो? शर्म की बात मैं आपको बताता हूं।

कहा कि Epstein files में आपका, आपके मंत्री और आपके मित्र का साथ में नाम आना, ऐसे घिनौने अपराधी के साथ आपका नाम जुड़ा होना शर्म की बात है।

दरअसल, कल रविवार को पीएम मोदी ने मेरठ में नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद आयोजित एक जनसभा में कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया था। उन्होंने दिल्ली में दो दिन पूर्व शुक्रवार को युवा कांग्रेस के सदस्यों द्वारा इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान शर्टलेस प्रदर्शन किये जाने की निंदा की थी।

पीएम ने कहा था कि कांग्रेस ने एक वैश्विक कार्यक्रम को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। पीएम ने इसे शर्मनाक कृत्य करार दिया था और कहा था कि कांग्रेस को याद रखना चाहिए था कि यह भाजपा का कार्यक्रम नहीं था। यह देश के सम्मान का कार्यक्रम था।

पीएम ने कहा था कि दुर्भाग्य है कि इतनी पुरानी पार्टी के नेता शर्म करने के बजाय बेशर्मी से बयान दे रहे हैं। कांग्रेस की इस भ्रष्ट नीति की पूरे देश में निंदा हो रही है। बता दें कि शर्टलेस प्रदर्शन करने पहुंचे युवा कांग्रेसी मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की तस्वीर वाले टी-शर्ट लेकर पहुंचे थे। वे US Trade deal के खिलाफ नारे लगा रहे थे।

राहुल गांधी को पीएम मोदी की बात नागवार गुजरी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी को Epstein files, US Trade deal पर घेरा। कहा कि आपने अमेरिका के साथ जो Trade deal की है, जिसमें आपने देश को बेच दिया है। यह शर्म की बात है और कहा कि हमारे देश का डेटा दे दिया। किसानों को खत्म कर दिया।

राहुल गांधी ने कहा कि हमारी टेक्सटाइल इंडस्ट्री बर्बाद कर दी. ये शर्म की बात है। पूरा देश जानता है, अडानी पर अमेरिका में चल रहे केस ने आपकी रातों की नींद उड़ा रखी है क्योंकि वो BJP और आपके फाइनेंशियल आर्किटेक्चर पर केस है।

राहुल गांधी ने कहा कि 14 महीनों से उसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ये शर्म की बात है। मोदी जी, आप अपने मित्रों अनिल अंबानी, अडानी और अपने लिए जो उचित समझें, वो कीजिए। मैं और कांग्रेस पार्टी के बब्बर शेर देश की रक्षा करते रहेंगे। एक इंच पीछे नहीं हटेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here