झारखंड: पूरा झारखंड शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना जताई है।
वहीं, 13 जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में रांची सहित लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, बोकारो, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार शामिल हैं।
सोमवार को पश्चिम सिंहभूम के जगन्नाथपुर में सबसे अधिक तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान लोहरदगा में 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रांची के आस-पास के क्षेत्रों का पूर्वानुमान
वहीं, रांची के आसपास के क्षेत्रों में छह जनवरी को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 07 डिग्री सेल्सियस, सात जनवरी को अधिकतम 22 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस, आठ जनवरी को अधिकतम 22 और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस और नौ जनवरी को अधिकतम 23 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।
































