शोले:भारत की सबसे चर्चित और प्रतिष्ठित फिल्म शोले एक बार फिर सिनेमा प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। निर्देशक रमेश सिप्पी की यह कालजयी फिल्म, जो 1975 में रिलीज़ हुई थी, अब अपने अनकट वर्जन के साथ फिर से बड़े पर्दे पर लौट रही है।
बोलोनी फिल्म फेस्टिवल में होगा वर्ल्ड प्रीमियर
शोले का अनदेखा संस्करण इटली के बोलोनी शहर में चल रहे इल सिनेमा रित्रोवातो फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर के रूप में प्रदर्शित होगा। इस संस्करण में वे दृश्य और मूल अंत शामिल होंगे जिन्हें सेंसर बोर्ड की आपत्ति के चलते मूल फिल्म से हटा दिया गया था।
यूरोप की सबसे बड़ी स्क्रीन पर होगी प्रस्तुति
यह स्क्रीनिंग बोलोनी की पियाज़्ज़ा मत्जोरे की ओपन-एयर स्क्रीन पर होगी, जिसे यूरोप की सबसे बड़ी सिनेमा स्क्रीन में से एक माना जाता है। यह अवसर न केवल शोले के प्रशंसकों के लिए, बल्कि भारतीय सिनेमा के इतिहास के लिए भी बेहद खास माना जा रहा है।





























