हेमंत सरकार के घेरे में शराब घोटाला, बाबूलाल मरांडी बोले – “मुख्यमंत्री की भूमिका की हो निष्पक्ष जांच”

0
233

झारखंड में शराब घोटाले को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर से राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया के जरिए मरांडी ने कहा कि वे पहले भी कई बार यह कह चुके हैं कि झारखंड का शराब घोटाला, दिल्ली के शराब घोटाले से कहीं बड़ा है। अब एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने भी इसकी पुष्टि कर दी है कि राज्य में 100 करोड़ रुपये का शराब घोटाला हुआ है।

 

 

 

मरांडी ने सवाल उठाया है कि इतना बड़ा घोटाला सिर्फ विभागीय अधिकारियों या प्लेसमेंट एजेंसी तक सीमित नहीं हो सकता। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भूमिका पर भी संदेह जताते हुए कहा कि इस पूरे मामले में उनकी संलिप्तता की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

 

 

 

उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ की जिन कंपनियों को झारखंड में शराब कारोबार का जिम्मा सौंपा गया, उन्होंने किन माध्यमों से मुख्यमंत्री को आर्थिक लाभ पहुंचाया, यह जांच का विषय है।

 

 

 

बाबूलाल मरांडी ने मांग की है कि एसीबी को मुख्यमंत्री को समन भेजकर उनका पक्ष जानना चाहिए और इस पूरे मामले की जांच राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को सच जानने का अधिकार है और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए, चाहे वे कितने भी ऊंचे पद पर क्यों न हों।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here