साइबर ठगी का जामताड़ा मॉडल बेनकाब: कैश, कार और क्लूज़ की बड़ी बरामदगी

0
170

जामताड़ा: साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ठगों को रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस ने गायछंद मोहल्ले के एक घर में छापेमारी कर 25 लाख रुपये नकद, 22 लाख रुपये की हुंडई कार, एक लैपटॉप, 10 मोबाइल फोन, 20 सिम कार्ड, 5 एटीएम कार्ड और एक चेकबुक जब्त की है।

 

 

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप मंडल और रघुवीर मंडल के रूप में हुई है, जो करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। बताया गया कि रघुवीर के पिता जामताड़ा में रहते हैं और वहीं से यह गिरोह संचालित हो रहा था।

 

 

एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि आरोपी देशभर में फैले साइबर ठगों से संपर्क में थे। ये लोग केवाईसी अपडेट के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर लोगों की बैंक जानकारी चुराते थे। पुलिस अब बैंक खातों और लेन-देन की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here