सऊदी अरब ने भारत के हज यात्रियों का रद्द किया कोटा

0
228

एडवोकेट फिरोज अंसारी ने अपनी पत्नी के साथ हज जाने के लिए सभी तैयारियां कर ली थीं। उन्होंने एक निजी टूर ऑपरेटर को आठ लाख रुपये भी जमा करवा दिए थे, लेकिन अब उन्हें नहीं मालूम कि वो हज जा पाएंगे या नहीं।

दरअसल, इस साल सऊदी अरब ने भारत के निजी टूर ऑपरेटरों को मिलने वाला हज कोटा रद्द कर दिया है। इससे हजारों लोगों की हज यात्रा पर संकट खड़ा हो गया है।

हालांकि, भारत सरकार के हस्तक्षेप के बाद सऊदी सरकार निजी टूर ऑपरेटरों के माध्यम से हज पर जाने वाले दस हजार लोगों को वीजा देने के लिए तैयार हो गई है। दिल्ली के रहने वाले मोहम्मद निसार भी अपनी पत्नी के साथ हज पर जाने की तैयारी कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि उन्हें वीजा मिल जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here