रामनवमी में राजधानी के ट्रैफिक में किया गया बदलाव

0
316
  • रांची में रामनवमी के अवसर को लेकर ट्रैफिक की व्यवस्था में 5 अप्रैल से 7 अप्रैल तक के लिए बदलाव किया गया है, उस दौरान कई रूटों में वाहनों की नो एंट्री रहेगी । आज 5 अप्रैल को रामनवमी की झांकी और 6 अप्रैल को शोभायात्रा निकलेगी और साथ ही 7 अप्रैल को मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकलेगी जिसे लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किए गए है। 5 अप्रैल की शाम चार बजे से 6 अप्रैल की सुबह छह बजे तक शहर में बाहरी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा और भारी मालवाहक वाहन रिंगरोड का उपयोग करेंगे। किशोरी यादव चौक से अपर बाजार, महावीर मंदिर चौक, और शहीद चौक की तरफ सामान्य यातायात बंद रहेगा । इसी तरह, महावीर मंदिर चौक और सुभाष चौक से अपर बाजार की ओर जाने वाले वाहनों का परिचालन भी वर्जित होगा। रामनवमी के दिन दोपहर एक बजे से जुलूस खत्म होने तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा ।

निजी और यात्री वाहनों के मार्गों में किए गए विशेष परिवर्तन :
किशोरी यादव चौक से अपर बाजार महावीर मंदिर चौक, शहीद चौक के तरफ से अपर बाजार महावीर मंदिर चौक एवं सुभाष चौक से अपर बाजार महावीर मंदिर चौक, एसएसपी आवास चौक से कचहरी चौक, शहीद चौक जाने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का प्रवेश, सर्कुलर रोड से आने वाले वाहन जेल चौक तक ही पहुंच सकेंगे एवं उसी जगह से अन्य मार्गों पर परिचालित होंगे ।
जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक, रेडियम चौक आने वाले मार्ग में, पुराना नगर निगम कार्यालय वाले मार्ग से कमिश्नर चौक के तरफ, चडरी तालाब से अल्बर्ट एक्का चौक के तरफ, प्लाजा चौक से अल्बर्ट एक्का चौक, पुरुलिया रोड से सर्जना चौक के तरफ, एसएन गांगुली रोड,विष्णु गली, बुधिया गली और राधेश्याम गली से मेन रोड, चर्च रोड से मेन रोड के तरफ, उल हाउस के पास मेन रोड के तरफ, कर्बला चौक से रतन पीपी, पीपी कंपाउंड से सुजाता चौक, चुटिया बाजार रोड में दोनों तरफ, राजेन्द्र चौक से ओवरब्रिज, सुजाता चौक की ओर, पिस्का मोड़ से रातू रोड न्यू मार्केट चौक की तरफ सामान्य परिचालन वर्जित रहेगा.

चैती दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में किए गए बदलाव –
7 अप्रैल को सुबह आठ बजे से रात बारह बजे तक रांची के शहरी क्षेत्र में बाहरी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। चैती दुर्गा विसर्जन के दौरान, विसर्जन वाले मार्गों को जरूरत के अनुसार डायवर्ट किया जायेगा । रांची के अन्य रास्तों पर रामनवमी शोभा यात्रा और जुलूस के आधार पर भी यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया जायेगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here