नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की चार्जशीट

0
136

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। विशेष जज विशाल गोग्ने ने 9 अप्रैल को दायर इस आरोप पत्र का संज्ञान लिया और मामले की सुनवाई की तारीख 25 अप्रैल तय की है।

 

 

 

कांग्रेस ने ईडी के इस कदम को ‘बदले की राजनीति’ बताया है और कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह धमका रहे हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करना प्रधानमंत्री और गृह मंत्री द्वारा की गई बदले की राजनीति और डराने-धमकाने की कोशिश के अलावा कुछ नहीं है।

 

 

*आरोप पत्र में शामिल नाम*

आरोप पत्र में कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा और राजीव गांधी फाउंडेशन के ट्रस्टी सुमन दुबे को भी अभियुक्त बनाया गया है। ईडी ने इस महीने की शुरुआत में एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) की 661 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।

 

 

*क्या है नेशनल हेराल्ड मामला?*

नेशनल हेराल्ड मामला 2012 में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा दायर एक याचिका से जुड़ा है, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य पर घाटे में चल रहे नेशनल हेराल्ड अखबार को धोखाधड़ी और पैसों की हेराफेरी के जरिए हड़पने का आरोप लगाया गया था। आरोप है कि कांग्रेसी नेताओं ने नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों पर कब्जे के लिए यंग इंडियन लिमिटेड ऑर्गेनाइजेशन बनाया और उसके जरिए एजेएल का अवैध अधिग्रहण कर लिया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here