झारखंड क्रिकेट के विकास के लिए ‘द टीम’ ने दाखिल किया नामांकन

0
277

आगामी 18 मई को आहूत जेएससीए प्रबंधन समिति के चुनाव के लिए ‘द टीम’ के सभी प्रत्याशियों ने आज जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम परिसर में नामांकन दाखिल किया। ‘द टीम’ के प्रत्याशियों में अध्यक्ष पद के लिए अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष पद के लिए संजय पांडे, सचिव पद के लिए सौरभ तिवारी (पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर), सहसचिव पद के लिए शाहबाज नदीम (पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर) और कोषाध्यक्ष पद के लिए अमिताभ घोष शामिल हैं।

 

 

 

 

जेएससीए के उद्देश्यों को पूरा करने का संकल्प

 

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव ने बताया कि जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय अमिताभ चौधरी जी के पदचिन्हों पर चलते हुए जेएससीए की गरिमा का निर्वहन करते हुए इसके उद्देश्यों को पूरा करना हमारा मकसद है। उन्होंने कहा कि राज्य में क्रिकेट के उत्तरोत्तर विकास और झारखंड के प्रत्येक जिले में खिलाड़ियों को बेहतर साधन संसाधन के आगे बढ़ाने व तराशने के लिए हम कृतसंकल्प हैं।

 

 

अमिताभ चौधरी की कमी को महसूस किया जा रहा है

 

श्री शाहदेव ने कहा कि रांची में क्रिकेट स्टेडियम बनने के बाद यह पहला चुनाव है जब हम सबके बीच अमिताभ चौधरी जी नहीं हैं, उनकी कमी हम बेहद महसूस कर रहे हैं। स्वर्गीय चौधरी जी ने झारखंड में क्रिकेट को बुलंदियों तक पहुंचाने का सपना देखा था जिसे उन्होंने अपने मेहनत व लगन से पूरा किया।

 

 

 

जेएससीए की गरिमा को अक्षुण्ण रखने का वादा

 

श्री शाहदेव ने बताया कि जेएससीए की गरिमा को अक्षुण्ण रखने व राज्य में क्रिकेट के विकास के लिए वे चुनाव लड़ रहे हैं। जेएससीए के सभी माननीय सदस्यों का साथ व आशीर्वाद उनके साथ है। ‘द टीम’ के बारे में उन्होंने बताया कि यह एक संपूर्ण टीम है जिसमें हमारे झारखंड के पूरे क्रिकेट जगत का प्रतिनिधित्व है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here