झामुमो नेता विनोद पांडेय का भाजपा पर हमला, कहा-नकारात्मक और निराशाजनक समूह बन गई है भाजपा

0
149

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा नकारात्मक और निराशाजनक समूह बन गई है, जो केवल साम्प्रदायिक सद्भावना को बिगाड़ने की साजिश रचना में लगी हुई है।

 

 

 

 

 

 

*हेमंत सरकार की पहल से ईर्ष्या*

 

विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि हेमंत सरकार की किसी भी सकारात्मक पहल के प्रति भाजपा नेताओं में ईर्ष्या और असुरक्षा सर्वव्यापी है। उन्होंने कहा कि एक आदिवासी युवा मुख्यमंत्री का विदेश दौरा भाजपा के नेताओं को भला कैसे पच सकता है, ये तो उनके डीएनए में ही नहीं है।

 

 

 

*झारखंड की प्रगति*

 

विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड जल्द ही कई अन्य देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा। हेमंत सोरेन की नेतृत्व क्षमता बेमिसाल है और उनके विराट व्यक्तित्व के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत होता जा रहा है।

 

 

 

 

 

*स्पेन और स्वीडन के साथ आर्थिक संबंध*

 

विनोद पांडेय ने बताया कि झारखंड प्रतिनिधिमंडल स्पेन और स्वीडन में अपने यात्रा के दौरान प्रमुख स्पेनिश औद्योगिक और ऊर्जा समूहों, निवेशकों और सार्वजनिक संस्थानों के साथ बातचीत करेगा। द्विपक्षीय व्यापार 2024 में 8.78 बिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुंच गया है, जो साल-दर-साल 6.3 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here