क्या अदानी समूह ने ईरान से LPG आयात किया? अमेरिकी जांच से उठे सवाल, कंपनी ने बताया “बेबुनियाद”

    0
    177

    अमेरिकी अख़बार वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट ने हलचल मचा दी है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिकी अभियोजक यह जांच कर रहे हैं कि क्या भारतीय उद्योगपति गौतम अदानी के समूह ने गुजरात के मुंद्रा पोर्ट के रास्ते ईरान से लिक्विफ़ाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) का आयात किया।

     

     

     

    रिपोर्ट के अनुसार, फारस की खाड़ी और मुंद्रा बंदरगाह के बीच कुछ ऐसे टैंकरों की गतिविधियां देखी गई हैं, जिनमें प्रतिबंधों से बचने वाले जहाजों के आम लक्षण मौजूद हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ये संकेत अमेरिका के प्रतिबंध कानूनों के उल्लंघन की ओर इशारा कर सकते हैं।

     

     

     

    अदानी एंटरप्राइज़ेज़ ने इन आरोपों को खारिज करते हुए बयान जारी किया है। कंपनी ने कहा, “यह रिपोर्ट न सिर्फ बेबुनियाद है, बल्कि हमारी छवि को नुकसान पहुंचाने वाली भी है। हमें किसी अमेरिकी जांच की जानकारी नहीं है।”

     

     

    यह कथित जांच ऐसे समय में सामने आई है जब अमेरिकी प्रशासन ने ईरान से तेल और पेट्रोकेमिकल उत्पादों की खरीद पर सख्त रोक लगा रखी है, और उल्लंघन करने वालों पर सेकेंडरी सैंक्शंस की चेतावनी दी गई है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here