ईडी ने आयुष्मान योजना के डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर के घर से 16.50 लाख रूपए किए जब्त

0
817

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आयुष्मान भारत योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर आशीष रंजन के ठिकानों से 16.50 लाख रुपये जब्त किये गए है। वह रांची सदर अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना में पदस्थापित है और फिलहाल उनकी शैक्षणिक योग्यता और कोऑर्डिनेटर के पद पर नियुक्ति मामले की विभागीय स्तर पर जांच जारी की गई है।

 

 

इस मामले में जांच शुक्रवार की सुबह 21 ठिकानों पर शुरू हुई, जो देर रात समाप्त हुई और छापेमारी के दौरान मिली नकद राशि की जांच पड़ताल के बाद ईडी ने कुल 18.50 लाख रुपये जब्त किये। इसमें से 2 लाख रुपये ओम प्रकाश के घर से जब्त किये गये।

 

 

ओम प्रकाश के घर से फ्लैट और जमीन से संबंधित काफी दस्तावेज ईडी के द्वारा जब्त किये गए और फिलहाल इसकी जांच चल रही है। ईडी ने थर्ड पार्टी असेसमेंट में लगी कंपनियों से जुड़े लोगों के ठिकानों में मिले डिजिटल डिवाइस, लैपटॉप सहित गड़बड़ी से जुड़े दस्तावेज को जब्त कर लिया है।

 

ईडी द्वारा जब्त 18.50 लाख में से 16.50 लाख रुपये आयुष्मान योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर के ठिकानों से मिले, वहीं डिस्ट्रिक कोऑर्डिनेटर का वेतन मात्र 50 हजार रुपये है। इस राशि की बरामदगी आयुष्मान भारत योजना में अवैध वसूली का एक मामूली हिस्सा माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here