ईडी कार्यालय के बाहर युवा कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन

0
159

रांची में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ फर्जी मुकदमों में फंसाने की साजिश के खिलाफ ईडी कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने की।

 

 

 

 

*प्रदीप यादव ने की संबोधित*

 

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस विधायक दल नेता प्रदीप यादव शामिल हुए। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड पत्रिका का उद्देश्य अंग्रेज हुकूमत के खिलाफ मुहिम को प्रमुखता से छापना था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस मामले में गबड़ाई हुई है और ईडी को आगे कर के राहुल गांधी के कद को धूमिल करने की कोशिश कर रही है।

 

 

 

 

 

 

*अभिजीत राज ने की निंदा*

 

अभिजीत राज ने कहा कि ईडी, सीबीआई, आईटी ये सभी केंद्रीय एजेंसियां भाजपा का तोता बन के कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के हरेक साथी राहुल गांधी बन कर इस लड़ाई को लड़ेगी और राहुल जी के मुहिम को तेज करेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

*विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई*

 

विरोध ज्यादा होते देख पुलिस ने युवा कांग्रेस के साथी को अरेस्ट कर डोरंडा थाना में लगभग 100 साथी को 2 घंटा तक रखा। इसके बाद झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो और अन्य नेताओं के पहुंचने के बाद निजी मुचलके के बाद सभी को छोड़ा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here