खेल: टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने ओमान को हराकर अपने अभियान का आगाज किया है। कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। पहले ओमान ने बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 103 रन पर ऑलआउट हो गई। 104 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी जिमबाब्वे की टीम 13.3 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह जिम्बाब्वे ने ओमान को 8 विकेट से हरा दिया।
इसी के साथ, टीम ग्रुप बी की पॉइंट्स टेबल के पहले स्थान पर आ गई है। श्रीलंका दूसरे नंबर पर है। जिम्बाब्वे की ओर से ओपनर ब्रायन बेनेट 36 बॉल पर 48 रन की पारी खेली। उन्होंने 7 चौके लगाए। वहीं, ब्रेंडन टेलर 31 रन बनाकर रिटायर हर्ट हो गए। तदिवानाशे मारुमनी ने 21 रन बनाए।
सुफियान टेलर ने 2 विकेट झटके। ओमान की ओर से विनायक शुक्ला 28 रन, सूफियान महमूद 25 रन, नदीम खान 20 रन बनाए। बांकी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। जिम्बाब्वे ने गेंदबाजी का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए, नियमित अंतराल पर ओमान के विकेट चटकाते रहे। मुजरबानी ने 16 रन देकर 3 विकेट लिए, रिचर्ड नगारवा और बैंड इवांस ने भी 3-3 विकेट झटके। एक समय ओमान के 27 रन पर 5 विकेट थे। प्लेयर ऑफ द मैच ब्लेसिंग मुजरबानी।
जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11 में सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, डायोन मायर्स, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), रायन बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्भा, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी।
ओमान की प्लेइंग-11 में जतिंदर सिंह (कप्तान)
आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावले, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सूफियान महमूद, जितेन रामानंदी, नदीम खान, शाह फैसल और शकील अहमद।

























