झारखंड में ठंड से येलो अलर्ट

0
103

झारखंड: झारखंड में पूरे राज्य में ठंड ने अचानक जोर पकड़ लिया है। शनिवार को मैक्लुस्कीगंज का तापमान गिरकर 6 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे न्यूनतम स्तर है। कई जिलों में तापमान में 7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।

शीतलहर की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने राँची, रामगढ़, बोकारो, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी और सिमडेगा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राँची का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया है, जो रविवार तक घटकर 9 डिग्री तक पहुंच सकता है। लगातार गिरते तापमान के बीच विशेषज्ञों ने बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में ठंड और तीव्र हो सकती है। तेज हवाओं के कारण ठिठुरन और ज्यादा महसूस होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here