मंईयां सम्मान योजना के पैसे अटकने के कारण महिलाएं परेशान

0
309

रांची: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने से लाभुक महिलाएं परेशान हैं। रांची के हेहल अंचल कार्यालय में सोमवार को दर्जनों महिलाएं शिकायत लेकर पहुंचीं। उनका कहना है कि उन्होंने सभी जरूरी कागजात जमा कर दिए हैं, सत्यापन भी हो चुका है, फिर भी खाते में पैसे नहीं आ रहे हैं।

 

महिलाओं ने बताया कि हर महीने उन्हें अंचल कार्यालय का चक्कर काटना पड़ता है। जब भी वे वहां जाती हैं, तो कर्मचारी केवल यही कहकर टाल देते हैं कि “पैसे अगले महीने आएंगे, अभी सत्यापन चल रहा है।” कई महिलाओं को पिछले साल दिसंबर की किस्त के बाद से अब तक एक भी राशि नहीं मिली है। लाभुक महिलाओं ने जिला प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here