रांची में वोटिंग रही स्लो, बुंडू में तेज रफ्तार से हुई थी शुरुआत

0
64

रांची: रांची में सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान शुरू है। 9 बजे तक रफ्तार अभी सुस्त दिखी है। रांची नगर निगम क्षेत्र में 9 बजे तक कुल 7.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं, बुंडू नगर पंचायत में मतदाताओं ने ज्यादा उत्साह दिखाते हुए 11.74 प्रतिशत वोटिंग की है।

चुनाव आयोग की ओर से अपील की गई है कि सभी मतदाता समय पर अपने-अपने बूथ पर पहुंचकर मतदान करें। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।

प्रशासन ने बूथों पर सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए हैं। अब नजर दोपहर बाद की वोटिंग रफ्तार पर टिकी है, जब आमतौर पर मतदान प्रतिशत में उछाल देखने को मिलता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here