झारखंड में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में चार संसदीय सीटों पर 13 मई को मतदान

0
241

रांची: झारखंड में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में चार संसदीय सीटों पर 13 मई को वोट डाले जाएंगे. खूंटी, लोहरदगा, पलामू और सिंहभूम संसदीय क्षेत्र में मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित है.

वहीं चुनाव आयोग शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार कशिश न्यूज़ से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए चारों लोकसभा क्षेत्र में सभी मतदान केंद्र में कैमरा लगाया जाएगा.

गौरतलब है कि चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक खूंटी में 13 लाख 20 हजार 808, लोहरदगा में 14 लाख 36 हजार 351, सिंहभूम में 14 लाख 41 हजार 841 और पलामू में 22 लाख 38 हजार 460 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इस तरह से इस चरण में 64 लाख 37 हजार 460 मतदाता भागीदारी निभाएंगे.

जिसमें 32 लाख 29 हजार 480 पुरुष और 32 लाख 07 हजार 938 महिला मतदाता हैं .अनुसार चौथे चरण में मतदान के लिए तैयारी अंतिम चरण में है. दुर्गम इलाके में मतदान के लिए निर्वाचन कर्मियों को मतदान से पहले भेजने की तैयारी की गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here