25 दिसंबर को जगन्नाथपुर मंदिर की स्थापना दिवस पर होगा विष्णु सहस्त्रनाम पूजा

0
116

रांची: राजधानी रांची के जगन्नाथपुर मंदिर का स्थापना दिवस 25 दिसंबर को होगा। इस दिन विष्णु लक्षार्चना वार्षिक पूजा होगी, सुबह पांच बजे से ही भगवान जगन्नाथ के दर्शन सुलभ होंगे, सुबह छह बजे आरती होगी, सुबह 8:00 बजे से 8:30 बजे तक कलश पूजा और विष्णु पूजा होगी। इसके बाद सुबह 8:30 बजे से 9:15 बजे गणपति हवन और विष्णु गायत्री हवन होगा।

सुबह 10 बजे से विष्णु सहस्त्रनाम पूजा

सुबह 9:16 बजे से 10:00 बजे तक पूजा के लिए श्रद्धालुओं के बीच पत्तल एवं फुल वितरण होगा 10:00 बजे से 11:30 बजे तक विष्णु सहस्त्रनाम पूजा होगी। दिन के 11: 31 बजे से अर्चित फुल भगवान को समर्पित किया जाएगा, दोपहर 12 बजे महाप्रभु को अन्न भोग लगाया जाएगा, दोपहर 12:10 बजे महाप्रभु दर्शन पट बंद कर दिया जाएगा।

दोपहर 12:30 बजे से अन्न भोग श्रद्धालुओं के बीच निशुल्क वितरण किया जाएगा. इसके बाद अपराहन 3:00 बजे पुन: पट खुलेगा, यह जानकारी जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति ने दी। समिति की ओर से कहा गया है कि विष्णु सहस्त्रनाम अनुष्ठान में भाग लेने के लिए महिलाओं को साड़ी और पुरुषों को धोती पहन कर आना अनिवार्य है, अन्य किसी परिधान में होने से अनुष्ठान में नहीं बैठ सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here