झारखंड विधानसभा के 25 वर्ष पर नेताओं की एकजुटता

0
63

झारखंड: झारखंड विधानसभा आज अपना 25वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर विधानसभा परिसर में भव्य रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने स्वागत भाषण दिया।

समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, विधायक सरयू राय सहित कई मंत्री व विधायक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान धनबाद के विधायक राज सिन्हा को वर्ष 2025 का उत्कृष्ट विधायक सम्मान प्रदान किया गया। विधानसभा की 25 वर्षीया यात्रा को याद करते हुए वक्ताओं ने लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने और जनता के अधिकारों की रक्षा के संकल्प को दोहराया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here