पलामू में हथियार सहित दो युवक पकड़े गए

0
193

पलामू: झारखंड के पलामू जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिल रही है। हुसैनाबाद हैदर नगर मुख्य मार्ग पर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया जिनके पास से एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। यह कार्रवाई सपा की निगरानी एवं सख्त निर्देश पर की जा रही है।

 

जानकारी के मुताबिक भागने की कोशिश में थे यह आरोपी और रविवार की शाम करीब 5:30 बजे हुसैनाबाद हैदर नगर रोड पर वाहन जांच के दौरान पुलिस को एक काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक दिखे जिनकी गतिविधियां संदिग्ध लगी और उसे देखकर पुलिस से भागने की कोशिश करने लगे।

इसी के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे बाइक का पीछा किया और उन दो युवकों को पकड़ा।

 

हथियार एवं कारतूस बरामद किए गए

इन दोनों युवकों की पहचान समर कुमार और रविकांत कुमार के रूप में की गई जिनकी तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, दो स्मार्टफोन और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर लिया गया है।

 

थाना में दश के मामले के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया और पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हुसैनाबाद थाना में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कारवाई किया।

 

इस कार्रवाई में यह स्पष्ट है कि पलामू पुलिस अपराध पर लगाम लगाने को लेकर काफी गंभीरता पूर्वक कम कर रही है और लगातार वाहन जांच और संदिग्ध गतिविधियों पर ध्यान दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here