रांची में अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

0
15

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने संविधान निर्माता डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती दिवस पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एव मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती दिवस पर अंबेडकर चौक, डोरंडा, रांची स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि डॉ० भीमराव अंबेडकर जयंती का यह शुभ दिन भारत जैसे विशाल लोकतांत्रिक देश के लिए गौरव का क्षण है। देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था में डॉ० भीमराव अंबेडकर का योगदान अविस्मरणीय है। इनके द्वारा की गई संविधान की संरचना को पूरा देश सलाम करता है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि डॉ० भीमराव अंबेडकर ने एक महान समाज सुधारक के रूप में गरीब, पिछड़े, शोषित, वंचित सहित सभी वर्ग-समुदाय के कल्याण एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। हम सभी को उनके जीवन मूल्यों एवं आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here