दिशोम गुरु शिबु सोरेन को आदिवासी समाज ने दिया श्रद्धांजलि

0
229

झारखंड: सरैयाहाट प्रखंड आदिवासी कमेटी की ओर से रविवार 10 अगस्त को कोटिया में एक शोक सभा आयोजित किया गया और इस मौके पर गुरु और झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिवंगत शिबू सोरेन को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई जिसके बाद सभा की शुरुआत 2 मिनट के मौन से हुई और उसमें उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

सभा में वक्ताओं ने गुरु के संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया और बताया कि कैसे पिता की हत्या के बाद उन्होंने महाजनी प्रथा के खिलाफ विद्रोह किया था और समाज को जागरूक करने में उनका पूरा जीवन उन्होंने लगाया, जिसके बाद समाज सेवा के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी और राजनीतिक मंच से लेकर समाज के हर वर्ग में अपनी अलग पहचान बनाने में उन्होंने काफी मेहनत किया था।

आयोजित किए गए इस श्रद्धांजलि सभा में आदिवासी समाज के अनेक लोक मौजूद रहे जिसमें बाबूलाल टुडू, हरिलाल हांसदा, देवलाल बेसरा, श्यामसुंदर लोहड़ा, सीताराम मुर्मू, शंभू मुर्मू, सुखलाल मरांडी, देवनारायण हांसदा, देना सोरेन, मिस्त्री टुडू, नंदलाल हांसदा, मुन्नी सोरेन, गोपाल मुर्मू, मनोज सोरेन और सनातन टुडू सहित अन्य आदिवासी समाज के लोग शामिल रहे और सभी ने एक स्वर में कहा कि शिबू सोरेन की सोच और संघर्ष आने वाले पीढ़ियों के लिए काफी प्रेरणादायक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here