हजारीबाग जिले के हबीबी नगर इलाके में भीषण बम विस्फोट हुआ, जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

अब तक की जानकारी में सामने आया है कि ये धमाका बिल्डिंग की नींव खुदाई के दौरान हुआ है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसका शोर पूरे इलाके में दहशत पैदा कर गया है। अब तक की जांच में विस्फोट की सटीक जानकारी सामने नहीं आ पाई है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। टीम मौके पर पहुंच गई है। जांत पड़ताल जारी है। आधिकारिक पुष्टि और धमाके की वजह का इंतजार किया जा रहा है।






























