हजारीबाग जेल से तीन उम्रकैदी फरार

0
60

हजारीबाग: केंद्रीय कारा से 3 कैदी फरार हो गए हैं, जिससे जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। फरार कैदी धनबाद जिले के निवासी हैं और उम्रकैद की सजा काट रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है और पूरे सिस्टम को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

जेल अधीक्षक चंद्रशेखर सुमन ने फरारी की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच में तीन कैदियों के जेल से भागने की बात सामने आई है। घटना के बाद जेल परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और फरार कैदियों की तलाश में पुलिस और जेल प्रशासन की संयुक्त टीमें जुटी हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here