कम होगा गर्मी का टॉर्चर! कुछ दिनों में हो सकती है बारिश, तापमान में आएगी नरमी

0
229

झारखंड के लिए आने वाला है राहत का पल, क्योंकि अब झारखंड के लोगों को गर्मी,धूप और लू से राहत मिलेगी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रांची समेत राज्य का मौसम कुछ दिन के बाद बदलने वाला है. जिसमें तेज हवा के साथ बारिश होगी और अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे मौसम सुहावना और ठंडा हो जाएगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो कुल मिलाकर मौसम ड्राई ही रहा.वही कुछ जिलों में हीट वेव भी देखा गया,लेकिन मौसम में थोड़ी नरमी देखने को मिली, हालांकि गर्मी में कमी नहीं आई लेकिन गरम तेज हवाओं का असर थोड़ा कम दिखा.वही झारखंड में मौसम की बात की जाए तो 5 से 9 में के बीच झारखंड मई बारिश हो सकती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here