राँची: राँची के मोरहाबादी मैदान में आज सुबह “हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी” – विकसित भारत @ 2047, मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शामिल हुए।
राज्यपाल ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस मैराथन में जनभागीदारी, देशभक्ति और स्वदेशी के प्रति समर्पण की भावना देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सहभागी का कदम #ViksitBharat2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में प्रेरक सिद्ध होगा।
इस अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद वीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट विजयंत थापर के माता-पिता कर्नल (सेवानिवृत्त) वी.एन. थापर और श्रीमती तृप्ता थापर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मैराथन में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित कई गणमान्य लोग, युवाओं और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा माहौल देशभक्ति और स्वदेशी भावना से ओत-प्रोत नजर आया।



























