तदाशा मिश्रा को मिला नए प्रभारी डीजीपी का पद

0
89

झारखंड: झारखंड कैडर की 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को राज्य का प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया गया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरुवार की रात इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी।

तदाशा मिश्रा फिलहाल गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उल्लेखनीय है कि डीजीपी अनुराग गुप्ता ने अपने पद से ऐच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन दिया था, जिसे राज्य सरकार ने स्वीकार कर लिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here