सोनू सूद ने थामा राजपाल यादव का साथ

0
104

मनोरंजन: एक्टर राजपाल यादव आर्थिक तंगी और कानूनी परेशानियों के बीच तिहाड़ जेल में हैं। इस मुश्किल घड़ी में एक्टर सोनू सूद ने आगे बढ़कर मदद का हाथ बढ़ाया है।

सोनू सूद ने किया पूरा खुलासा

हाल ही में, सोनू सूद ने अपने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि राजपाल यादव बहुत टैलेंटेड एक्टर हैं और उन्हें अपनी फिल्म में शामिल करने के साथ एक छोटा सा साइनिंग अमाउंट भी दिया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि यह मदद किसी तरह की चैरिटी नहीं, बल्कि, प्रोफेशनल सम्मान और सहयोग का प्रतीक है। सोनू ने इंडस्ट्री से भी अपील की कि इस मुश्किल वक्त में राजपाल यादव के साथ खड़ा हो और उन्हें सपोर्ट करे।

राजपाल यादव है तंग

राजपाल यादव ने सरेंडर से पहले भावुक होकर कहा था-सर मेरे पास पैसे नहीं हैं, कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा। यहां सब अकेले हैं। मुझे इस मुश्किल का सामना खुद ही करना होगा। उनकी कानूनी परेशानियों की शुरुआत 2010 में हुई थी। जब, उन्होंने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ (2012) के लिए 5 करोड़ का लोन लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही और कई चेक बाउंस हो गए।

कोर्ट व जेल की सजा

मजिस्ट्रेट ने 2018 में राजपाल यादव को छह महीने की जेल की सजा सुनाई थी। समय-समय पर कोर्ट ने बकाया रकम चुकाने के लिए मोहलत दी। लेकिन, बार-बार कमिटमेंट पूरे न होने के कारण, दिल्ली हाईकोर्ट ने 4 फरवरी 2026 को सरेंडर का आदेश दिया। इसके बाद, 5 फरवरी 2026 को राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर अपनी छह महीने की सजा काटेगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here