जनता दरबार में फरियाद के संग हुआ समाधान

0
178

रांची: रांची के उपयुक्त शहर जिला दंडाधिकारी श्री मंजुनाथ भजंत्री के साप्ताहिक जनता दरबार में एक बार फिर आमजन की समस्याओं का समाधान को प्राथमिकता दी गई। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से भारी संख्या में फरियादी पहुंचे और अपनी शिकायत को दर्ज करवाया जिसमें शिक्षा, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा एवं भू राजस्व जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया गया।

 

इस जनता दरबार में सबसे भावुक पल तब देखने को मिला जब दो परिवार अपने बच्चों को स्कूल में नामांकन सुनिश्चित होने पर उपयुक्त और राज्य सरकार का आभार प्रकट करने पहुंचे जिसमें उन्होंने बताया कि आरटीई के तहत जिला प्रशासन के सहयोग से उनके बच्चे को शिक्षा की प्राप्ति हो रही है और इस पर उपयुक्त ने कहा कि यही असली बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान है।

 

दिव्यांग बच्ची को दिया गया त्वरित राहत

जनता दरबार में एक महिला अपनी 15 वर्षीय दिव्यांग बेटी के साथ पहुंची और पेंशन नहीं मिलने का शिकायत किया। जिसमें उपयुक्त ने तत्काल सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी को जांच के लिए आदेश दिया एवं जांच में योजना का लाभ मिलना पाया गया, लेकिन अद्यतन जानकारी न मिलने के कारण यह एक भ्रम रह गया उपयुक्त ने आगे ऐसी स्थिति न आने देने वादा किया।

भू राजस्व की खारिज एवं अवैध कब्जे जैसे मामलों पर उपयुक्त ने काफी सख्त नियम अपने और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही फोन करके इसकी कार्रवाई करवाई। उपयुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जमीन से जुड़ी समस्याएं संवेदनशील है और उन्हें काफी नियमित रूप से हल किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here