शोषित इंकलाब पार्टी के सुप्रीमो नागमणि कुशवाहा ने बसपा से मिलाया हाथ, अब बसपा के टिकट पर लड़ेंगे चतरा से चुनाव

0
295

30 अप्रैल मंगलवार को शोषित इंकलाब पार्टी के सुप्रीमो नागमणि रांची स्थित बहुजन समाज पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में समायोजन कर दिया है। बीएसपी के केंद्रीय प्रभारी गया चरण दिनकर , प्रभारी रामबाबू चिरगईया और प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता की उपस्थिति में नागमणि कुशवाहा अपनी पार्टी का विलय बहुजन समाज पार्टी में किया। बीएसपी के केंद्रीय प्रभारी गया चरण दिनकर ने कहा कि हमलोग झारखंड के 14 सीट पर अपने प्रत्याशी खड़ा करेंगे।

नागमणि ने कहा कि आज पूरा भारत देश में बहन मायावती के जैसा राजनीतिक शक्ससियत कोई दूसरा नही। बहुजन समाज का नेतृत्व सिर्फ बसपा ही कर सकती है। बसपा एक राष्ट्रीय पार्टी है जिसका मूल सभी धर्म मजहब व जाति को सम्मान देना है। बहुजन समाज पार्टी के द्वारा मुझे चतरा लोकसभा का उम्मीदवार बनाया जाना देश के लिए एक बहुजन का सम्मान देने से कम नहीं है। भाजपा और कांग्रेस जैसे पार्टियों ने कोइरी समाज का अपमान किया है।बसपा दलितो, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों सहित सभी वर्गो का सम्मान करती है। स्व0 जगदेव प्रसादके कथनी के अनुसार ही उनके पुत्र नागमणि ने कहा 100 में नब्बे शोषित हैं, धन धरती और राजपाट में 10 का शासन नही चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here