भारत-सऊदी साझेदारी, रियाद में संजय सेठ

0
30

रांची: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रियाद में आयोजित विश्व रक्षा प्रदर्शनी 2026 के दौरान, सऊदी पवेलियन का दौरा किया। इस अवसर पर उन्हें सऊदी अरब का रक्षा मंत्रालय, GAMI तथा सऊदी अरब सैन्य उद्योग (SAMI) के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सऊदी सशस्त्र बलों की क्षमताओं, प्रमुख कार्यक्रमों और भविष्य की पहलों की विस्तृत जानकारी दी गई। मंत्री ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित उन्नत रक्षा उपकरणों और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों का भी अवलोकन किया।

इसी क्रम में रक्षा राज्य मंत्री ने डॉ. खालिद बिन हुसैन अल-बियारी से मुलाकात की। बैठक में भारत–सऊदी अरब के बीच रक्षा सहयोग को और गहरा करने तथा थल, जल और वायु—तीनों सेवाओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर सार्थक चर्चा हुई। यह दौरा दोनों देशों के बीच मजबूत होती रणनीतिक रक्षा साझेदारी को रेखांकित करता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here